{"_id":"69cd583610c141e98107dddf","slug":"case-of-beating-and-robbery-of-a-youth-revealed-accused-arrested-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140088-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: युवक की पिटाई और लूट के मामले का खुलासा, आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: युवक की पिटाई और लूट के मामले का खुलासा, आरोपी धरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के रोडवेज स्टेशन पर युवक को पीट कर उसके साथ लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 26 मार्च की देर रात रोडवेज स्टेशन के पास टकाना निवासी मनोज कुमार की अज्ञात ने लकड़ी की फंटी से बेरहमी से पिटाई कर उससे नकदी, आधार, पैन कार्ड लूट लिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी चचेरी बहन ने कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो आरोपी की पहचान हुई।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी दलीप कुमार (23) मूल निवासी झरकाणा, बोरीगांव, जिला दार्चुला (नेपाल) व हाल निवासी रोडवेज स्टेशन, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से लूटी गई नकदी, आधार व पैन कार्ड भी बरामद हुआ है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos