फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   chhaarachhum se shuroo hua chalo apane gaanv sanvaaren abhiyaan

छारछुम से शुरू हुआ चलो अपना गांव संवारें अभियान

Tue, 21 May 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 21 May 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
chhaarachhum se shuroo hua chalo apane gaanv sanvaaren abhiyaan
धारचूला के छारछुम में गांव संवारो अभियान में मौजूद लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
सोच संस्था की ओर से तल्ला छारछुम से चलो अपना गांव संवारे अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रामीणों से सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया (सोच) संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि अभियान में नशा मुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, संस्कार, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा आदि दस विषयों पर विशेष फोकस किया है।
विज्ञापन


जन सहयोग से चलने वाले इस अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने ग्रामीणों के साथ सभी विषयों पर वार्ता की। राज्य बनने के 18 साल बाद भी गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। शिक्षकों के अभाव में नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। ऐसे दौर में ग्रामीण समाज की एकता ही समाज को नई दिशा दे सकती है। लोगों से कूड़े में आग नहीं लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे हिमालय को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कूड़े का निस्तारण समुदाय के सहयोग से करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष जयेंद्र फिरमाल ने युवा पीढ़ी के नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता जताई। महिला मंगल दल की अध्यक्ष मंशा देवी ने ऊंनी हस्तशिल्प को उद्योग का दर्जा देते हुए बुनकरों को कच्चा माल मुहैया कराते हुए उसके विपणन की जिम्मेदारी उठाने की बात रखी।


इस मौके पर रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, दिनेश चलाल, नेत्र  फिरमाल, विनीता देवी, मधु, बीना, देवकी ने विचार रखे। निगालपानी में हुई दूसरी बैठक में मर्तोलिया ने ग्रामीणों से सामाजिक चेतना में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर वीरेंद्र दुग्ताल, श्याम लाल, करन सिंह, तिला रामजस राम, तेजी देवी, हर्षा, शीला, मीना, सुमन आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed