फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NDRF conducts drill at Dhauliganga Power House.

Pithoragarh News: धौलीगंगा पावर हाउस में एनडीआरएफ ने किया अभ्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
NDRF conducts drill at Dhauliganga Power House.
धारचूला धौलीगंगा पावन स्टेशन में अभ्यास में शामिल एनडीआरएफ का दल। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को धौलीगंगा पावर स्टेशन स्थित एनचपीसी के पावर हाउस में परिचयात्मक अभ्यास किया। अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों के लिए टीम को प्रशिक्षित करना था।
विज्ञापन

अभ्यास पावर स्टेशन प्रमुख एम कन्नन और एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट मोहित ममगाईं के नेतृत्व में हुआ। इसमें एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में खोज, बचाव, निकासी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। एनएचपीसी अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास से एनएचपीसी और एनडीआरएफ के बीच समन्वय और मजबूत होगा। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed