{"_id":"6ad50a403e0c1fb9c607bb31","slug":"commerce-council-formed-at-the-college-anjali-dhoni-appointed-as-president-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-145772-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धौनी बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धौनी बनीं अध्यक्ष
Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की अंजलि धौनी को अध्यक्ष चुना गया। कपिल पुनेठा उपाध्यक्ष, अंजलि खर्कवाल सचिव, शिवांशु रावत संयुक्त सचिव और राहुल कुमार कोषाध्यक्ष बने। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ।
विभाग प्रभारी डॉ. दीपक खाती ने परिषद के उद्देश्यों और पदाधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। डॉ. आरके सनवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरोज पंत और सहसंयोजक डॉ. ट्विंकल प्रकाश के निर्देशन में गठन शांतिपूर्ण रहा। परिषद आगामी दिनों में प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं सहित शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करेगी। डॉ. खाती ने विद्यार्थियों से कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम उपस्थिति पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।