सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Committee, Yuvak Mangal Dal face to face

Pithoragarh News: समिति, युवक मंगल दल आमने-सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Committee, Yuvak Mangal Dal face to face
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड में प्रसिद्ध चंडिका घाट मंदिर के लिए समिति और युवक मंगल दल आमने-सामने हैं।
Trending Videos

मंदिर समिति ने निर्माण कार्य के नाम पर धनराशि एकत्र कर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
कुसैल के संतोष सिंह मुंडेला ने कहा वह चंडिका घाट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हैं। युवक मंगल दल कुसैल, रसैपाटा के अध्यक्ष मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से धन एकत्रित कर रहे हैं जबकि मंदिर की देखरेख और निर्माण कार्य के लिए कमेटी का गठन किया है।
उन्होंने लेटर पैड में युवक मंगल दल कुसैल के साथ लिखे चंडिकाघाट शब्द को हटान, मंदिर के नाम पर एकत्र धनराशि का विवरण कमेटी को उपलब्ध कराने की मांग की।
युवक मंगल दल के अध्यक्ष बालम सिंह ने आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा मंदिर में काफी समय से कोई काम नहीं हुआ है। युवक मंगल दल अपने और श्रद्धालुओं के स्वैच्छिक सहयोग से मंदिर में सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा मंदिर कमेटी अपने स्तर से बनाई गई है जो पंजीकृत भी नहीं है। कहा कि क्षेत्रवासी किसी भी शुभ कार्य या प्रतीक में ईष्ट देवी चंडिका का नाम लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed