सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dependents of freedom fighters raised demand for identity cards

Pithoragarh News: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने परिचयपत्र की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dependents of freedom fighters raised demand for identity cards
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की सोमवार को बैठक हुई। स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने परिचय पत्र बनाने के साथ ही जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली बैठकों के लिए भवन निर्माण की मांग की।
Trending Videos

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने डीएम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कई उत्तराधिकारियों को पेंशन नहीं मिलने का मामला उठाया। इस पर डीएम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष पंत का किया स्वागत
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत का एक होटल में संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष राजेश मोहन उप्रेती ने धरोहर पुस्तक भेंट की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। यहां उपाध्यक्ष सरोज जोशी, महासचिव पंकज भट्ट, मनोहर खाती, कैलाश लाल शाह, बलभद्र भंडारी, पूरन मखौलिया, दिनेश चंद, अनिल चंद, मेहर सिंह, दशरथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed