{"_id":"69b93016f87fc319970969d4","slug":"video-congress-leaders-lashed-out-at-the-shortage-of-cooking-gas-and-the-price-hike-in-pithoragarh-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: रसोई गैस की किल्लत और दाम बढ़ने पर गरजे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: रसोई गैस की किल्लत और दाम बढ़ने पर गरजे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:12 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में रसोई गैस की किल्लत और दाम बढ़ने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडरों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चित एशिया में चल रहे युद्ध के बीच रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने आपदा में अवसर खोजकर आम लोगों की जेब पर डाका डालने का काम किया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार रसोई गैस की कमी न होने का दावा कर रही है। इससे उलट उपभोक्ता इसके लिए जूझते हुए सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लंबी लाइनों में खड़े हो रहे हैं। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल रही है। व्यावसायिक रसोई गैस न मिलने से कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों में ताले लगाने के लिए मजबूर हैं। पश्चित एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सरकार ने इसे अवसर में बदलकर रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ाने का काम किया है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के चलते जनता संकट में है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही रसोई गैस का संकट दूर करते हुए इसकी बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, दीपक लुंठी, राहुल लुंठी, चंचल बोरा, त्रिभुवन चुफाल, आशीष हावर्ड, चंचल बोरा, निशीद उप्रेती आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।