सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   woman was injured in a leopard attack in Gumdesh area of Champawat district

चंपावत में तेंदुए का हमला: महिला घायल, साथी ने साहस दिखाकर पत्थर को हथियार बना बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

चंपावत जिले के गुमदेश क्षेत्र में जंगल में चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ में गई सीता देवी ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को जंगल में भगाया।

woman was injured in a leopard attack in Gumdesh area of Champawat district
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चंपावत जिले के गुमदेश क्षेत्र में धौनी सिलिंग के डकला तोक में तेंदुए ने अचानक गीता देवी (28) पत्नी दीवान राम पर हमला कर दिया। साथ में गई सीता देवी ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को जंगल में भगाया। बाद में घायल महिला को अस्पताल मेें उपचार कराया गया।

Trending Videos

रविवार सुबह गीता देवी गांव की ही सीता देवी के साथ चारा पत्ती लेने के लिए जंगल में जा रही थी। घर से करीब 50 मीटर दूर डकला के पास तेंदुए ने गीता देवी पर हमला कर दिया। इस पर सीता देवी ने शोर मचाया और पत्थरों से तेंदुए को भगाने की कोशिश की। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के पंजों से गीता देवी के चेहरे और कंधों पर गहरे जख्म हो गए। सीता देवी की सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल ले गए। डॉ. हिमांशु ने बताया कि घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है और वह खतरे से बाहर है। बाद में घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत भेज दिया है।

पूर्व प्रधान युगल किशोर धौनी ने वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। रेंजर नारायण पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

फॉरेस्ट एसडीओ लोहाघाट नेहा सौन ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल चाल जाना। बताया कि हमले के वक्त तेंदुए ने कुछ दिन पहले एक गाय मारी थी जिसे वह उसे खा रहा था। इस दौरान महिला के वहां से गुजरने पर उसने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed