{"_id":"69b8fedfba24bf87a803b9e1","slug":"video-ssb-jawans-leave-from-jauljibi-for-150-km-rafting-amidst-the-strong-waves-of-kali-river-in-pithoragarh-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी से काली नदी की तेज लहरों के बीच 150 किमी राफ्टिंग करने एसएसबी जवान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी से काली नदी की तेज लहरों के बीच 150 किमी राफ्टिंग करने एसएसबी जवान रवाना
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में फिटनेस, अनुशासन की भावना को बढ़ावा देने के लिए 55 वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से जौलजीबी में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी) का शुभारंभ किया गया। बूम तक काली नदी की तेज लहरों में 150 किलोमीटर राफ्टिंग करने एसएबी के जवान रवाना हुए। काली नदी में राफ्टिंग कर जवान रोमांचित हो उठे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जौलजीबी मेला मैदान से प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहसिक अभियान शारीरिक क्षमता के साथ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूूत करते हैं। अभियान में कुल 38 प्रतिभागी 6 राफ्ट एवं दो कयाकिंग के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक राफ्ट में मेसर्स विजय यात्रा खटीमा की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षित शामिल हैं। एसडीआरएफ एवं एसएसबी की आरआरटी को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया है। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं प्रशिक्षित बचाव दल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान बल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। राफ्टिंग दल महाकाली नदी की तेज धारा में जौलजीबी से 57 वीं वाहिनी की सीमा चौकी बूम तक करीब 150 किलोमीटर की यात्रा चरणबद्ध रूप से पूर्ण करेगा। यह अभियान चार दिनों में पूर्ण किया जाएगा। पहले दिन झूलाघाट, दूसरे दिन पंचेश्वर और 19 मार्च को बूम पहुंचेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत, सुधांशु नौटियाल उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, एसपी अक्षय कोंडे, वीरेंद्रानंद महाराज समेत आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।