सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Guest teachers demanded solution to their problems

Pithoragarh News: अतिथि शिक्षकों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers demanded solution to their problems
विज्ञापन
पिथौरागढ़। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी और प्रवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसोसिएशन ने पांच माह से नियमित भर्ती से प्रभावित अतिथि शिक्षकों का शीघ्र समायोजन करने, न्यूनतम 25 हजार रुपये सम्मानजनक मानदेय करने की मांग की गई है। साथ ही आकस्मिक और चिकित्सा अवकाश देने, अन्य जिलों में कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों की उपलब्धता पर गृह जनपद देने करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन अवकाश की अवधि में मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed