{"_id":"6a84a09c94be7200af0d3085","slug":"jeep-falls-into-gorge-one-woman-dead-five-injured-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145729-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खाई में गिरी जीप, एक महिला की मौत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खाई में गिरी जीप, एक महिला की मौत और पांच घायल
Tue, 18 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक स्काॅर्पियो जीप खाई में गिर गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि पति, बेटा-बेटी सहित पांच घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बैतड़ी के सुर्खाल निवासी 51 वर्षीय तारा दत्त बडू स्कॉर्पियों में अपने परिवार के साथ काठमांडू से बीरगंज जा रहे थे। भीमफेदी गांव पालिका-6, जूरीखेत के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तारा दत्त बडू की पत्नी 49 वर्षीय लक्ष्मी बडू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नेपाली सेना ने रेस्क्यू कर काठमांडू स्थित सैनिक अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना में 51 वर्षीय तारा दत्त बडू उनका पुत्र 25 वर्षीय रितेंद्र बडू, 31 वर्षीय पुत्री रीता बडू, दांग तुलसीपुर निवासी गोकर्ण डांगी और चालक राप्ती नगरपालिका-8 निवासी 32 वर्षीय छुन्नी लाल घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज काठमांडू में किया जा रहा है। घायलों के परिचितों के अनुसार गोकर्ण डांगी डजलास उच्च अदालत बीरगंज के मुख्य न्यायाधीश, तारा दत्त बडू उच्च अदालत बीरगंज के रजिस्ट्रार और रीता बडू जन स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। रीता बडू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। नेपाल प्रहरी की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।