फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One lakh rupees vanished from the account the moment an unknown link was clicked

Pithoragarh News: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से एक लाख रुपये गायब

Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees vanished from the account the moment an unknown link was clicked
पिथौरागढ़। अनजान लिंक पर क्लिक करना अस्कोड़ा निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम अस्कोड़ा निवासी 30 वर्षीय किशन सिंह बोरा पुत्र खुशाल सिंह बोरा ने तहरीर में बताया कि 13 अगस्त को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाते से एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने और साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed