फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Markets decked out with Rakhis; cartoon and band-themed designs dominate

Pithoragarh News: राखियों से सजा बाजार, कार्टून और बैंड वाली डिजाइन छायी

Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out with Rakhis; cartoon and band-themed designs dominate
पिथौरागढ़। जिले में रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व के लिए राखी का बाजार सज गया है इससे कारोबार को भी रफ्तार मिली है। बाजार में आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं इन्हें खरीदने में बहने में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। पुरानी बाजार, सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर सहित अन्य बाजारों में राखी खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

राखी पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। शुक्रवार को जिले में भारी बारिश के बाद भी महिलाएं राखी की खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची। बाजार में कार्टून, बैंड, मोर पंख, बिजली वाली राखी बिक रही हैं। व्यापारियों के मुताबिक राखी की बिक्री शुरू होने से कारोबार को भी नई रफ्तार मिली है।
विज्ञापन

बाजार में 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। कार्टून व बैंड वाली राखी 30 से 100 रुपये, मोर पंख वाली राखी 30 से 60 रुपये के दाम में मिल रही है। बच्चों के बीच कार्टून और बैंड वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। अच्छी बिक्री होने से कारोबारियों में भी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed