फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacks elderly man in pithoragarh

Uttarakhand: तेंदुए से भिड़ गए 62 साल के बुजुर्ग...बचाई खुद की जान, बकरी चराने जंगल गए थे भगवान सिंह बोहरा

Sat, 08 Aug 2026 01:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Sat, 08 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के डूंगरा में तेंदुए ने 62 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला किया। बुजुर्ग ने बड़ियाठ से जवाबी वार कर तेंदुए को भगा दिया। वह घायल हो गए, जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इलाके में दहशत है।

विज्ञापन
Leopard attacks elderly man in pithoragarh
तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के डूंगरा में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने तेंदुए के हमले के दौरान साहस से खुद की जान बचाई। बुजुर्ग ने बड़ियाठ से तेंदुए पर वार कर दिए। बुजुर्ग के हौसले के आगे बेबस तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। हालांकि तेंदुए के हमले में बुजुर्ग घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डूंगरा निवासी भगवान सिंह बोहरा (62) पुत्र धन सिंह शनिवार सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने घर के पास ही जंगल गए। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उनके बाये हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। भगवान ने अपना हौसला नहीं खोया और तेंदुए से संघर्ष करते हुए दाएं हाथ में थामी बड़ियाठ से उस पर वार करने शुरू कर दिए। दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद बुजुर्ग के हौसले के आगे तेंदुआ पीछे हटा और भाग गया। ऐसे में बुजुर्ग ने साहस से तेंदुए से अपनी जान बचाई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के दोनों हाथों में तेंदुए ने गहरे घाव किए हैं। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं सूचना पर रेंजर दिनेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तेंदुए के हमले की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed