फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP leader attacked with rod after collision in rudrapur

Uttarakhand: भाजपा नेता पर टक्कर के बाद रॉड से हमला, कोतवाली में हंगामा; आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 05:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Sat, 08 Aug 2026 05:23 PM IST
सार

काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद भाजपा नेता और उसके भाई पर पुरानी रंजिश में हमला हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाल्मीकि समाज ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
BJP leader attacked with rod after collision in rudrapur
भाजपा नेता व उसके भाई पर पुरानी रंजिश में हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद एक भाजपा नेता और उसके भाई पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए बाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक वाल्मीकि शुक्रवार रात करीब दस बजे अपने दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से काशीपुर फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवार भाजपा नेता के भाई ने नीचे उतरकर लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया और कुछ देर बाद भूरारानी निवासी भाजपा नेता भी 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शोर होने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जतिन का भी उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और शनिवार सुबह बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग कोतवाली पहुंच गए। अंकित वाल्मीकि ने तहरीर देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की तो शहर की सफाई व्यवस्था बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

मामले में आरोपी पारस चुघ और सन्नी चुघ समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed