{"_id":"6a6f7d4ff483dedbb9036e23","slug":"maternity-facilities-on-paper-vs-helplessness-on-the-ground-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-142551-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कागजी प्रसव सुविधाएं और धरातल पर लाचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कागजी प्रसव सुविधाएं और धरातल पर लाचारी
Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लचर स्थिति सामने आई है। अस्पताल में प्रसव सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद, व्यवस्थाओं की कमी और डॉक्टरों व संसाधनों के अभाव के कारण सात महीनों (जनवरी से 31 जुलाई) में 30 गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है जो सरकारी दावों की पोल खोलता है।
ब्लॉक पाटी की 84 ग्राम पंचायतों के साथ ही नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के करीब 10 गांवों के लोग उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी में प्रसव के लिए स्टाफ नर्स और जरूरी उपकरण मौजूद हैं। इसके बावजूद, प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को गंभीर स्थिति बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। उन्हें मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक गहतोड़ी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी से लगातार प्रसव मामलों के रेफर होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- --
जनवरी से 31 जुलाई तक रेफर गर्भवतियों की सूची
माह प्रसव रेफर
जनवरी - 15 - 4
फरवरी - 14 - 3
मार्च - 20 - 6
अप्रैल - 8 - 5
मई - 8 - 4
जून - 8 - 3
जुलाई - 3 - 5
-- -- -- -- -- --
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में प्रसव कराने के लिए स्टाफ नर्स और आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। इसके बावजूद प्रसव के लिए पहुंचने वाली कई गर्भवती महिलाओं को गंभीर स्थिति बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -बलराज पाटनी, सभासद, नगर पंचायत पाटी
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में सामान्य प्रसव सुरक्षित कराए जाते हैं। केवल जटिल या जोखिम वाले मामलों को ही उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाता है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। -डॉ. बलबीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत