सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parking and helipad construction work stalled in Didihat

Pithoragarh News: डीडीहाट में पार्किंग, हेलीपैड निर्माण का काम लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Parking and helipad construction work stalled in Didihat
डीडीहाट में चार साल से अधर में है पार्किंग निर्माण का काम। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़ )। कभी विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं आता और कभी आ गया तो सरकारी विभागों की लापरवाही से काम अटक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल डीडीहाट में नजर आ रहा है। धन आवंटन के बावजूद सरकारी विभागों की उदासीनता विकास कार्यों को धरातल पर उतरने नहीं दे रही है।
Trending Videos

डीडीहाट नगर के अंतर्गत वर्ष 2022 में तीन करोड़ रुपये से मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण को पर्यटन विभाग से मंजूरी मिली थी परंतु पार्किंग का 40 प्रतिशत काम ही पर्यटन विभाग करा पाया और पार्किंग का निर्माण कर रही संस्था काम छोड़कर चली गई। इसके बाद चार साल से पार्किंग निर्माण का काम बंद है। दूसरी ओर डीडीहाट क्षेत्र को उड़ान योजना के तहत हेलीपैड निर्माण के लिए 70 लाख रुपये ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से मिले थे लेकिन हेलीपैड का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की हेली सेवा का लाभ लेने की ख्वाहिश अधूरी है। डीडीहाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष आरएस चौहान का कहना है कि सरकारी पैसों का उपयोग जनता की सुविधा के लिए डीडीहाट में नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग नहीं बनने से रोज जाम की स्थिति नगर में बनी रहती है, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ रहा है।
----कोट----
स्वीकृति मिल चुके कामों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी। इन कामों में जो भी समस्याएं आ रही हैं इनके समाधान के प्रयास होंगे। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed