सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Crime Youth murders his own brother in collusion with his aunt and two cousins

Pithoragarh: युवक ने चाची और दो चचेरे भाइयों संग मिलकर कर दी अपने सगे भाई की हत्या, जंगल में ठिकाने लगाया शव

संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक का विवाद हो गया। इस दौरान चाची, चचेरे और सगे भाई ने मिलकर उसपर लोहे की रॉड और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Pithoragarh Crime Youth murders his own brother in collusion with his aunt and two cousins
- फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

वनराजियों के गांव भक्तिरवा किमखोला में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां वनराजी युवक ने चाची और दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। चारों ने मिलकर शव को जंगल में ठिकाने भी लगा दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार का किसी बात को लेकर अपनी चाची बसंती देवी(39) से विवाद हो गया। बसंती देवी के दोनों बेटे जनक सिंह(25), रमेश सिंह(21) के साथ ही कुंदन सिंह का सगा भाई प्रदीप सिंह(30) भी मौके पर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि चाची, चचेरे और सगे भाई ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 23 मार्च की सुबह चारों ने मिलकर शव को जंगल में फेंक दिया। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने जौलजीबी में घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद भी उसका शव मिल गया इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। टीम ने चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Dehradun: दो गुटों के विवाद में मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही

थाना प्रभारी जौलजीबी प्रदीप कुमार ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक आए दिन परिजनों के साथ झगड़ा करता था। इसी के चलते सगे भाई ने भी चाची और चचेरे भाइयों का साथ दिया।

मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। सीओ केएस रावत ने कहा कि मृतक का पिथौरागढ़ स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed