सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hotel business affected due to non-availability of cooking gas, more than 350 bookings cancelled across the district.

Pithoragarh News: रसोई गैस न मिलने से होटल कारोबार प्रभावित, जिले भर में 350 से अधिक बुकिंग कैंसिल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hotel business affected due to non-availability of cooking gas, more than 350 bookings cancelled across the district.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पश्चिम एशिया युद्ध के बाद उपजे रसोई गैस के संकट का असर सीमांत जिले के होटल कारोबार पर भी पड़ा है। होटल कारोबारी पर्यटकों के लिए भोजन बनाने के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिलने से बुकिंग कैंसिल कराने के लिए मजबूर हैं। अब तक पिथौरागढ़ सहित चौकोड़ी, मुनस्यारी आदि में 350 से अधिक बुकिंग कैंसिल की गई हैं।
Trending Videos




पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य क्षेत्रों में 350 से अधिक होटल संचालित हैं। कारोबारियों के मुताबिक बुकिंग कैंसिल होने से अब तक उन्हें 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। गर्मी शुरू हो चुकी है। अप्रैल में गर्मी से राहत पाने की उम्मीद में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक जिला मुख्यालय के साथ ही मुनस्यारी, चौकोड़ी सहित अन्य स्थलों में होटलों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं, उसमें कारोबारियों को रसोई गैस मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में वे बुकिंग कैंसिल कराना ही बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले होटल कारोबारी

- घरेलू सिलिंडरों की ही आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। अधिकतर कारोबारी नुकसान झेलते हुए बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। अब तक जिले भर में सैकड़ों बुकिंग कैंसिल हुई हैं। - राजेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, पिथौरागढ़



- गर्मी शुरू होते ही देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक होटलों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। कारोबारियों के पास पर्यटकों के लिए भोजन बनाने के लिए रसोई गैस नहीं है। किसी तरह काम चल रहा है। पर्यटक सीजन में मुश्किल होगी। ऐसे में कारोबारी बुकिंग कैंसिल कराने के लिए विवश हैं। - पूरन पांडे, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed