{"_id":"69c41eac69278f8d5509e380","slug":"instructions-to-expedite-the-work-of-farmer-registry-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139818-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में एग्री स्टेट योजना के तहत अंश निर्धारण, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गई।
अंश निर्धारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिथौरागढ़ तहसील में 1401, गंगोलीहाट में 52 और तेजम में 923 किसानों का अंश निर्धारण कार्य लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की प्रगति के दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि कार्मिकों की हड़ताल के चलते कार्य प्रभावित है। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में पिछले एक सप्ताह में लगभग 1900 किसानों का ही पंजीकरण किया गया है। इस पर डीएम ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने उप जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने, अवैध खनन के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने और भूमि संबंधी प्रकरणों को लंबित न रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos