{"_id":"69c41ed0aedec86be70bb18e","slug":"diploma-engineers-said-they-will-not-return-to-work-until-their-demands-are-met-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139829-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डिप्लोमा इंजीनियर 27 सूत्रीय मांग पर तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। इंजीनियरों की हड़ताल से सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य अटक गए हैं। निर्माण कार्यों का मापन न होने से इनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है।
सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु ढाल सहित अन्य विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ भवन में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर वे पहले ही सीएम सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं। तब उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन के लिए सभी को आगाह किया था। इसके बाद भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि अब वे झूठे आश्वासनों में न आकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप नेगी, कमलेश भट्ट, अरुण लोशाली, दीपक गुरुरानी, गोपाल गोस्वामी, गुंजन, मंगला, महिमा पंगरिया आदि शामिल रहे।
डिप्लोमा इंजीनियर्स कार्य बहिष्कार जारी
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लोहाघाट इकाई का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डाक बंगले पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रबुद्ध शर्मा, दीपा पांडेय, मनोज ओली, ज्योति टम्टा, संदीप कुमार, हरीश जोशी, विवेक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos