सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh depot will get new buses before Kumbh Mela

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ डिपो को कुंभ मेले से पहले मिलेंगी नई बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh depot will get new buses before Kumbh Mela
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बसों की कमी से जूझ रहे पिथौरागढ़ डिपो को कुंभ मेले से पहले नई बसें मिलने की उम्मीद है। इसकी भी पूरी संभावना है कि नई बसों के लिए बजट का प्रावधान भी इसी वित्तीय सत्र में कर दिया जाएगा। पिथौरागढ़ डिपो को नई बसें मिलीं तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र डीडीहाट के साथ ही धारचूला और अन्य जगहों से दून के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू हो सकेगी।
Trending Videos

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 64 में 21 बसें पुरानी और खटारा हो चुकी हैं। निगम मुख्यालय से पिछले दिनों डिपो को सिर्फ चार नई बसें मिलीं। इनमें से दो बसों को लोहाघाट भेज दिया गया। ऐसे में विभिन्न मार्गों पर खटारा बसों का संचालन करना डिपो की मजबूरी बना है। निगम के मुताबिक, कुंभ मेले में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो ऐसे में डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है। अब डिपो की निगाह कुंभ मेले पर टिकी हैं। डिपो के मुताबिक मेले के दौरान नई बसें मिलीं तो पुरानी खटारा बसों से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों का सफर भी सुगम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------कोट-----
क्या प्रक्रिया चल रही है ये तो पता नहीं। उम्मीद है कि कुंभ मेले से पहले नई बसें मिलेंगी। हमारा काम संचालन है। - एके बनवाल, आरएम, टनकपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed