{"_id":"6a7e197a6c23934a6d07276f","slug":"pithoragarh-district-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-with-the-tricolour-rally-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-145558-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद
Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तिरंगा हाथ में उठाए रैली में शामिल जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग। स्रोत : स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले भर में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। इनमें स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान ही नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान, प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय में रामलीला मैदान सदर से तिरंगा रैली शुरू हुई जो केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, एपटेक तिराहा और चिमस्यानौला होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने करीब 80 मीटर लंबा तिरंगा झंडा हाथ में थामे रखा। इससे पूर्व रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
डीएम आशीष भटगाईं, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कांडे, मेयर कल्पना देवलाल ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों के देशप्रेम के गीतों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, एडीएम योगेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और जगत सिंह खाती, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हिमांशु नौगाईं, गोपू महर, इंद्र लुंठी आदि मौजूद रहे।
अस्कोट में बस स्टेशन से निकाली तिरंगा रैली
अस्कोट। बस स्टेशन से रामलीला मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एनडीआरएफ की 15 बटालियन के जवानों सहित देवल के ग्राम प्रधान कैलाश पाल, खोलिया गांव की प्रधान अंकिता पाल, कपिल पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल, बलवंत भंडारी, मनोज लुंठी, तनुज पाल, गौरव, नारायण, नवीन तुलसी आदि शामिल रहे। संवाद
गणाई गंगोली में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
गणाई गंगोली। राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद किया गया। रैली में विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, गोविंद पंत, हेमंत उपाध्याय, अभिषेक वर्मा, गोकुल गंगोला, रोहित बनकोटी, मनोज कोहली, नीता पंत, कल्याण सिंह डसीला, कविता बोरा आदि रहीं। वहीं राजकीय महाविद्यालय तिरंगा अभियान पर रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। रंगोली में ग्रुप बी की छात्राओं हर्षलता, अंशिका, भावना ने प्रथम, ग्रुप सी की सलोनी बोरा, स्नेहा, सानिया ने द्वितीय और ग्रुप ए की सुधा, सुप्रिया, प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपा बोरा प्रथम, संजना द्वितीय, आयशा तृतीय रहीं। वहां पर प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ. शीतल आर्या, डॉ. कल्पना जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
डीडीहाट में हाट थर्प में निकाली तिरंगा यात्रा
डीडीहाट। विकासखंड मुख्यालय से लगी ग्राम सभा हाट थर्प में स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर हाट थर्प से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के तहत ग्राम सभाओं में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की गई। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण मित्रों की तैनाती नहीं होने के कारण साफ-सफाई की ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एसडीएम खुशबू पांडे, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, ग्राम प्रधान मनोज भंडारी, बीडीओ जगदीश टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, बलवंत बोरा, पूरन सिंह, सौरभ साह, रेनू भंडारी आदि रहे। संवाद
बेड़ीनाग में शहीदों को नमन किया
बेड़ीनाग। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का विधायक फकीर राम टम्टा और पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की अखंडता, एकता और शहीदों के बलिदान को नमन करने का माध्यम है। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज रौतेला, सूरज भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, दर्पण कुमार, दीपक कार्की, इंद्र धानिक, प्रांजल कन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
मुवानी महाविद्यालय में हुई ऑनलाइन क्विज
मुवानी। हर घर तिरंगा अभियान के मौके पर राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रा कविता प्रथम, यामिनी भट्ट द्वितीय और छात्र तारा राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रुपेश कुमार, राजकमल किशोर, डॉ. नीमा जोशी, भावना, छम सिंह मेहता, दिव्या, उर्मिला जोशी आदि मौजूद रहीं।