फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power outage in Muvani lasts five hours; traders outraged.

Pithoragarh News: मुवानी में पांच घंट रही बत्ती गुल, व्यापारियों में आक्रोश

Fri, 14 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power outage in Muvani lasts five hours; traders outraged.
मुवानी (पिथौरागढ़) रामगंगा घाटी क्षेत्र में रोजाना चार से पांच घंटे हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि कटौती दिन के समय की जा रही है इससे तपती गर्मी में लोग बेहाल हैं और क्षेत्र में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह 9 बजे से ही बिजली चली गई जो दिन में 2 बजे आई। बिजली कटौती से क्षेत्र के दो हजार से अधिक लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बिजली पर आधारित व्यापार ठप पड़े रहे। पोस्ट ऑफिस में जमा निकासी का काम नहीं हुआ। गर्म घाटी क्षेत्र होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, कुंदन सिंह पुजारा, प्रकाश सिंह, दान सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, राजेश खोलिया, सूरज कुमार, चंदन सिंह पुजारा आदि ने यूपीसीएल से शीघ्र कटौती बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed