{"_id":"6a7e16e1203d620d8d0854bb","slug":"the-vehicle-had-to-be-taken-to-the-police-station-only-then-were-the-cylinders-distributed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145572-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वाहन को पहुंचाना पड़ा थाने तब बांटे गए सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वाहन को पहुंचाना पड़ा थाने तब बांटे गए सिलिंडर
Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट(पिथौरागढ़)। अस्कोट में सिलिंडर रिफल कराने के लिए भारी भीड़ जुट गई। चालक को वाहन थाने ले जाना पड़ा। तब जाकर पुलिस की मौजूदगी में सिंलिंडर बांटे गए। बमुश्किल सिंलिंडरों का वितरण हुआ लेकिन 40 से अधिक उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को एक सप्ताह बाद क्षेत्र में सिलिंडर वितरण होना था। इसको देखते हुए सुबह से ही पांच ग्राम पंचायत से लोगों की भीड़ सिलिंडर रिफिल कराने को वितरण स्थल में जमा हो गई। सुबह साढ़े दस बजे गैस सिलेंडर वाहन वितरण स्थल पहुंचा तो भीषण गर्मी में लाइन में लगे लोगों के बीच सिलिंडर भराने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी और पर्ची काउंटर पर अफरा तफरी मच गई। माहौल बिगड़ता देख सिलिंडर वाहन को थाने ले जाना पड़ा। इसके बाद सिलिंडर का वितरण शुरू हुआ। शाम चार बजे तक सिलिंडर खत्म हो गए। कई लोगों को खाली सिलिंडरों के साथ ही वापस लौटना पड़ा। देवल के प्रधान टिकेंद्र बहादुर पाल, हिनकोट के प्रधान कपिल पाल, सांवली सेरा के सुरेश धामी ने कहा कि ओटीपी आने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
केवाईसी नहीं कराई तो हो रही है परेशानी
डीडीहाट की गैस प्रबंधक रोमा खड़ायत ने बताया कि अस्कोट में हर हफ्ते सिलिंडर की गाड़ी भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है उन्हें अगले हफ्ते मिल जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं की है। उनके कनेक्शन बंद होने से भी ओटीपी नहीं मिल रही है। उन्होंने लोगों से शीघ्र केवाईसी कराने की अपील की है।