फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The eighth batch of Kailash pilgrims reached Dharchula

Pithoragarh News: आठवें दल के कैलाश यात्री धारचूला पहुंचे

Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The eighth batch of Kailash pilgrims reached Dharchula
फोटो 02 पीटीएच 15 पी- पिथौरागढ़ टीआरसी में भगवान ​शिव का जयकारा लगाते कैलाश मानसरोवर यात्री। सं
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के यात्री धारचूला पहुंच गए हैं। यात्री सोमवार को गुंजी रवाना होंगे। आठवें दल के 49 यात्री रविवार दोपहर में केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां निगम कर्मियों ने जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। लायजनिंग अधिकारी उमा महेश्वर राय ने बताया कि दल में 38 पुरुष 11 महिलाएं हैं। दल में गुजरात की दो सगी बहनें हेतल पटेल और श्रद्धा पटेल भी शामिल हैं। दोपहर में भोजन के बाद यात्री धारचूला को रवाना हुए। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सातवें दल के यात्री नाभीढांग में हैं। यात्री सोमवार को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे। पांचवें दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर भारत लौटेंगे। छठे दल के यात्री कैलाश परिक्रमा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed