सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Goljyu Sandesh Yatra has departed from Pithoragarh for Almora.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा रवाना हुई गोल्ज्यू संदेश यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Goljyu Sandesh Yatra has departed from Pithoragarh for Almora.
पिथौरागढ़ में कुमौड़ गांव के मंदिर में परिक्रमा करती गोल्ज्यू संदेश यात्रा। स्रोत : श्रद्धालु
विज्ञापन

Trending Videos
पिथौरागढ़। गोल्ज्यू संदेश यात्रा पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जनपद के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व जनपद भर में यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
न्याय के देवता गोल्ज्यू को समर्पित संदेश यात्रा पिथौरागढ़ जिले में हाट कालिका मंदिर, कमलेश्वर, पुंगेश्वर, थल, होकरा, सतगढ़, बड़ौली, पौण होते हुए कुमौड़ और फिर कुम्डार पहुंची। इस दौरान नाचनी के होकरा देवी मंदिर, बड़ौली, कुमौड़ और कुम्डार में क्षेत्र की महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा, लोक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच रीति-रिवाजों के साथ गोल्ज्यू संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पिथौरागढ़ नगर के कुमौड़ में गोल्ज्यू संदेश यात्रा गांव के पारंपरिक कोर्ट परिसर स्थित मंदिर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद यात्रा कुम्डार रवाना हुई, जहां महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ संदेश यात्रा का स्वागत किया। कुम्डार में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को यात्रा जागेश्वर धाम होते हुए अल्मोड़ा जनपद में प्रवेश कर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed