{"_id":"69385ab914619a4d920d7d69","slug":"the-operation-of-old-buses-on-the-dehradun-route-is-causing-problems-resulting-in-a-four-hour-delay-in-the-journey-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-135709-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देहरादून रूट पर पुरानी बसों के संचालन से दिक्कत, चार घंटे देरी से तय हो रहा है सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देहरादून रूट पर पुरानी बसों के संचालन से दिक्कत, चार घंटे देरी से तय हो रहा है सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ वर्कशॉप में खराबी आने से खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून रूट पर पुरानी बसों के संचालन से डिपो के साथ ही यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। लड़खड़ाते हुए इस रूट पर चार से पांच घंटे देरी से सफर तय हो रहा है। ऐसा इसलिए कि पुरानी बसें रास्ते में यात्रियों को धोखा दे रही हैं। चालक स्थानीय गैराज में बसों की खराबी को दूर कर किसी तरह इन्हें गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। डिपो खुद मान रहा है कि इस रूट पर संचालित करने के लिए नई बसों की जरूरत है। नई बसें कब मिलेंगी और कब देहरादून रूट पर यात्रियों का सफर आरामदायक होगा इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
दरअसल पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 64 में से 43 बसें पुरानी हैं जो खटारा और बूढ़ी हो चुकी हैं। डिपो को मिलीं 21 बसों का संचालन सिर्फ दिल्ली रूट पर हो रहा है। देहरादून रूट पर हर रोज तीन से चार सेवाओं का संचालन हो रहा है जो पुरानी हैं। इस रूट पर संचालित पुरानी बसों में आए दिन खराबी आने से यह बीच रास्ते में यात्रियों और डिपो को धोखा दे रही हैं। हालात यह हैं कि रास्ते में खराब होने से इन बसों को देहरादून तक का सफर तय करने में चार से पांच घंटे का अधिक समय लग रहा है, इससे यात्री परेशान हैं। यही हाल वापसी में भी है। ऐसे में यह सफर यात्रियों के लिए कष्टदायक साबित हो रहा है। नई बसों का संचालन न होने से देहरादून तक 15 घंटे का सफर यात्री 19 से 20 घंटे में तय कर रहे हैं। डिपो भी खुद मान रहा है कि इस रूट पर नई बसों के संचालन से ही व्यवस्था पटरी पर आ सकती है।
25 बसें कर चुकीं हैं उम्र पार
पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 43 पुरानी बसों के सापेक्ष 25 बसें उम्र पार कर चुकी हैं। ये बसें पहाड़ी सड़कों पर सात लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। नियमों के मुताबिक ये बसें अब पहाड़ी सड़कों पर दौड़ाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। नई बसें न मिलने से मजबूरन इन बसों को दौड़ाया जा रहा है, जो यात्रियों को रास्तों पर धोखा दे रही हैं।
बोले यात्री
देहरादून रूट पर पुरानी बसों में सफर कष्टदायक है। इस सफर को तय करने में तीन से चार घंटे का अधिक समय लग रहा है। रोडवेज सेवा यात्रियों को राहत कम दर्द अधिक दे रही है। - करन कुमार, जाखनी
देहरादून से रोडवेज बस से पिथौरागढ़ पहुंचे। सफर तय करने में चार घंटे का अतिरिक्त समय लगा। रास्ते में बस में खराबी आ गई इसे ठीक करने में समय लग गया। पुरानी बसों की जगह नई बसों का संचालन होना चाहिए। - कैलाश सिंह, कनालीछीना
कोट
देहरादून रूट पर नई बसों की जरूरत है इनकी मांग निगम से की गई है। नई बस मिलने की उम्मीद है। इसके बाद व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X