{"_id":"69b6fa2d01da4674ce0a7a9b","slug":"three-friends-going-to-munsiyari-died-in-an-accident-one-injured-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139388-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी जा रहे तीन दोस्तों की हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी जा रहे तीन दोस्तों की हादसे में मौत, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी जा रहे पिथौरागढ़ के चार युवकों की इनोवा कार रविवार को बंगापानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हृदयविदारक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में उत्सव बरातघर निवासी आयुष पंत, दौला निवासी अंकित पांडेय, जीआईसी क्षेत्र पिथौरागढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी और सीमांत नेत्र चिकित्सालय पिथौरागढ़ में कार्यरत देवेंद्र भट्ट रविवार सुबह पांच बजे इनोवा कार (डीएल 3 सी सीएन-3785) से घर से निकले। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से जौलजीबी-मदकोट के रास्ते मुनस्यारी जा रहे थे। बंगापानी से पहले करीब 11:20 बजे उनका वाहन उमरगड़ा में एन बैंड से असंतुलित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
सामने पहाड़ी पर बकरी चरा रहे लोगों ने हादसे की सूचना बंगापानी में लोगों को दी। इस पर लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन के नीचे दबे युवाओं को बाहर निकाला।
हादसे में अंकित पांडेय (27) पुत्र बसंत पांडेय निवासी दौला पिथौरागढ़ और लक्ष्मण सिंह नेगी (30) पुत्र राम सिंह नेगी मूल निवासी धूरातौली मुनस्यारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में आयुष पंत (32) पुत्र नरेंद्र पंत और देवेंद्र भट्ट (27) निवासी उत्सव बरात गृह, टकाना गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 वाहन से जिला अस्पताल लाते समय अस्कोट के पास आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया। घायल देवेंद्र भट्ट पुत्र स्व. परमानंद भट्ट का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार दमनशेखर राणा, नायब तहसीलदार चंद्रपाल सिंह और जौलजीबी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Trending Videos