{"_id":"6a6f7130d8d68b3a520ecb36","slug":"trials-for-the-chief-ministers-sports-incentive-scheme-begin-today-across-the-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-145131-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल जिलेभर में आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल जिलेभर में आज से शुरू
Sun, 02 Aug 2026 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष तक के बालक- बालिकाओं की चयन प्रक्रिया आज सोमवार से विकास खंडों में शुरू हो जाएगी।जनपद के 14 से 17 वर्ष, 17 से 19, 19 से 21 और 21 से 23 वर्ष तक के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिका खिलाड़ी 12 खेल विधाओं में चयन ट्रायल में भागीदारी करेंगे। इन खेल विधाओं में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी, टेबल-टेनिस और कबड्डी शामिल है।
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति और एकमुश्त 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए इन विधाओं में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जनपद के चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और आठ विकास खंडों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समितियां सोमवार इस चयन ट्रायल शुरू करेंगी, जो छह अगस्त तक जारी रहेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विकास खंड विण और नगर निगम पिथौरागढ़ के ट्रायल सुरेंद्र सिह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में, ब्लॉक मूनाकोट के ट्रायल झौलखेत खेल मैदान, ब्लॉक कनालीछीना के राजकीय पॉलीटेक्निक खेल मैदान में, ब्लॉक डीडीहाट और नगरपालिका डीडीहाट क्षेत्र ट्रायल अ.उ.रा.इं. कॉलेज खेल मैदान, बेड़ीनाग ब्लॉक और नगरपालिका के ट्रायल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान, ब्लॉक गंगोलीहाट के ट्रायल महाकाली राइका, धारचूला ब्लॉक और नगर पालिका के ट्रायल जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम व ब्लॉक मुनस्यारी के ट्रायल जोहार खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।