Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman injured in wasp attack in Punedi Pithoragarh

पिथौरागढ़ में ततैयों का आतंक: पानी भरने गई महिला पर हमला, सिर समेत कई हिस्सों में डंक; अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Nov 2026 12:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में ततैयों की आक्रामकता बढ़ गई है और आए दिन हो रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला नगर के नजदीकी पुनेड़ी गांव का है, जहां नौले से पानी भरने गई 42 वर्षीय महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Woman injured in wasp attack in Punedi Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में ततैयों की आक्रामकता बढ़ गई है। आए दिन हो रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला नगर के नजदीकी पुनेड़ी गांव का है जहां नौले से पानी भरने गई 42 वर्षीय महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में डंक लगे हैं। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुनेड़ी निवासी पुष्पा रावत अपनी बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नौले में पानी भरने गई थीं। वहां एक व्यक्ति के नहाने के कारण उन्हें पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पुष्पा ने समय का उपयोग करते हुए पास में मवेशियों के लिए घास काटना शुरू कर दिया। तभी झाड़ियों में बने छत्ते से अचानक ततैयों का झुंड निकल आया और उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुष्पा ने दुपट्टे से ततैयों को भगाने का प्रयास किया और वहां से दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन तब तक कई ततैये उन्हें डंक मार चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ईएमओ डॉ. वर्षा ने बताया कि महिला के सिर पर कई डंक लगे हैं। उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ततैयों के छत्तों को हटाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नौले में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पानी भरने आते हैं, लेकिन घटना के बाद से वहां जाने में भी डर लग रहा है।

एक महीने में 25 लोग पहुंचे अस्पताल
सीमांत जिले में ततैया लोगों की जान आफत में डाल रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक महीने में ततैयों के हमले में घायल होकर 25 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे हैं। इलाज के बाद बमुश्किल घायलों की जान बचाई जा सकी। वहीं एक महीने पूर्व बिण के निशनी गांव में ततैयों के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

जहां से भी ततैयों के हमले या मौजूदगी की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजी जा रही है। सुरक्षित तरीके से ततैयों को हटाया जा रहा है। पुनेड़ी भी टीम भेजी जाएगी। -दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed