सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A woman was duped of jewellery and cash worth lakhs.

Rishikesh News: झांसे में लेकर महिला से लाखों के जेवर और नकदी ठगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of jewellery and cash worth lakhs.
विज्ञापन
सुभाष चौक स्थित मुखर्जी मार्ग पर बीमार पति की दवाई लेकर लौट रही एक महिला को दो युवकों ने बातों में झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। श्यामपुर खदरी निवासी माधवी नेगी शनिवार दोपहर अपने पति प्रताप सिंह की दवाई लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सुभाष चौक के समीप मुखर्जी मार्ग पर एक युवक ने उन्हें रोककर किसी पते के बारे में पूछने की कोशिश की। महिला के मना करने पर सामने से आए दूसरे युवक ने खुद को वृंदावन निवासी बताते हुए पता बताने की बात कही। दोनों युवकों ने महिला को बातचीत में उलझाकर अपने झांसे में ले लिया। कुछ देर बाद महिला ने अपने कानों के टॉप्स, मंगलसूत्र, पर्स में रखी करीब ढाई हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन युवकों को दे दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला को एहसास हुआ कि उसके पास ऑटो के किराये तक के पैसे नहीं हैं। जब उसने देखा तो कानों के टॉप्स, मोबाइल और नकदी भी गायब थी। इसके बाद महिला ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि यात्रा सीजन में ठगी और चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed