सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Motor boat operators rescue a young man who was drowning in the Ganga.

Rishikesh News: गंगा में बह रहे युवक को मोटर बोट संचालकों ने बचाया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Motor boat operators rescue a young man who was drowning in the Ganga.
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम क्षेत्र के सांई घाट पर गंगा में रविवार शाम करीब पौने सात बजे नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहने लगा। युवक तैरने का प्रयास कर रहा था लेकिन धारा तेज होने के कारण वह नदी में फंस गया। घटना के दौरान मोटर बोट एवं स्पीड बोट संचालक अंकुर कुकरेजा और सागर कुकरेजा की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने बोट कप्तान अनिल बंसल, संजय कश्यप और धनोहर साहनी को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस साहसिक बचाव अभियान से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान तरुण सैनी पुत्र अरविंद सैनी निवासी मकान नंबर 65, लाखोरी जलालपुर, जिला संभल के रूप में हुई है। बोट संचालक पूर्व में भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed