{"_id":"6a135f2cce88592b540239a9","slug":"guru-nanak-welfare-society-honored-the-meritorious-students-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-979722-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी ने किया मेधावियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी ने किया मेधावियों को सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री गुरु नानकदेव वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को मेधावी सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में भगवान सिंह यूनिवर्सिटी बालावाला के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर बनाने संबंधित जानकारियां भी दीं।
रविवार को प्रेमनगर बाजार स्थित श्री गुरुनानक निवास में मेधावियों को सम्मानित किया गया। ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज और देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि संस्था हमेशा से शिक्षा, समाज और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए काम करती रही है। कहा कि मेधावियों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाजसेवी इंद्रजीत लाडी ने कहा कि विद्यार्थियों से मेहनत,अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करे। समिति ने समाजसेवी साकिर हुसैन और उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ी गुरजीत सिंह को भी सम्मानित किया। संस्था ने ओमकार सिंह, अमरदीप कौर, गुरुरीत कौर, सिमरप्रीत कौर, हर्षदीप कौर , गुरुप्रीत कौर,मनप्रीत, सतवीर सिंह, तरनप्रीत, प्रभजोत सिंह, रमनप्रीत कौर, हर्षजोत सिंह, गुरलीन कौर, इश्मीत कौर, सुखमनप्रीत और अक्षत आदि को सम्मानित किया। इस दौरान जसवीर सिंह, खेम सिंह, अरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos