फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused caught snatching a chain

Rishikesh News: चेन स्नैचिंग कर रहे आरोपियों को दबोचा

Mon, 03 Aug 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 03 Aug 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Accused caught snatching a chain
ऋषिकेश। बैराज रोड पर महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास करने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से मारपीट भी की जिससे उसके गले पर चोट और खरोंच आई। सोमवार देर शाम बैराज कॉलोनी निवासी रेखा त्यागी दूध लेने जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और फरार होने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपियों को आईडीपीएल गोलचक्कर के पास बाइक सहित पकड़कर आईडीपीएल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (23) और विकास (22), निवासी खेल्लानी, जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई। दोनों ने पैसों के लालच में वारदात का प्रयास और विरोध करने पर मारपीट की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट काले कपड़े से ढक रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed