{"_id":"69f2630d9e577bbbc90e92d8","slug":"alleged-scam-claims-in-harela-street-lights-bonfires-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-959191-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हरेला, स्ट्रीट लाइट, अलाव में कथित घोटाले का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हरेला, स्ट्रीट लाइट, अलाव में कथित घोटाले का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला के सभासदों और प्रतिनिधियों ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हरेला, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और अलाव जैसे विकास कार्यों में लाखों रुपये के कथित घोटाले का दावा किया है। सूचना के अधिकार में यह कथित घोटाला उजागर हुआ है। सभासदों ने टिहरी प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने सभासदों के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
सभासदों ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पालिका ने हरेला पर्व के तहत एक पौधा करीब 800 रुपये में खरीदा। योजना के तहत लगाए गए लगभग एक हजार पौधे धरातल से गायब हैं। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर 1850 से 1950 रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि नई लाइटें कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं। वर्ष 2025 में अलाव न के बराबर जले, फिर भी दस्तावेजों में 300 क्विंटल लकड़ियां 900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दर्शाई गईं।
स्वच्छता अभियान के एक दिवसीय कार्यक्रम में 70 हजार रुपये का टेंट, 45 हजार रुपये डीजे और 21 हजार रुपये समोसे का खर्च दिखाया गया। सभासदों ने पालिका में पारदर्शिता की कमी और विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने बोर्ड बैठक की कार्रवाई में गड़बड़ी और प्रस्तावों के गायब होने की बात भी कही। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि अधिशासी अधिकारी को नहीं हटाया गया तो वे अपना त्यागपत्र देंगे। इस मौके पर सभासद बृजेश गिरी, सचिन रस्तोगी, गजेंद्र सजवाण, रेखा पैन्यूली, निशा नेगी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, सचिन पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
-- -
सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का हवाला दिया
सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी ने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि पालिका ने एक पौधे की कीमत 800 रुपये बताई है। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर भी अत्यधिक खर्च दिखाया गया है। अलाव के लिए 300 क्विंटल लकड़ियों का हिसाब भी सवालों के घेरे में है।
-- -
- सभासदों के आरोप बेबुनियाद हैं। पालिका में सभी कार्य नियमों के तहत किए गए हैं। - अंकिता जोशी, अधिशासी अधिकारी, मुनि की रेती ढालावाला
Trending Videos