{"_id":"69f26739d38727c28404ce4b","slug":"priyankas-songs-were-a-hit-at-the-student-union-function-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-959206-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रसंघ समारोह में प्रियंका महर के गानों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रसंघ समारोह में प्रियंका महर के गानों की रही धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित छात्रसंघ समारोह सांस्कृतिक और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाली लोकसंस्कृति की रंगीन झलक देखने को मिली, वहीं प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका प्रियंका महर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर छात्र-छात्राएं झूमते नजर आए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार त्रिवेन्द्र सिंह रावत (सांसद) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ केवल नेतृत्व का मंच नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम भी है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध उनियाल और प्रेम चन्द्र अग्रवाल मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथियों में दीप्ति रावत और मेयर शंभु पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट एवं समस्त छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Trending Videos