सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three vehicles collided on Dehradun road

Rishikesh News: देहरादून रोड पर तीन वाहन आपस में भिड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on Dehradun road
01- देहरादून रोड ​स्थित जंगलात चौकी के समीप टायर फटने से क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
देहरादून रोड स्थित जंगलात चौकी के समीप देहरादून की ओर से तेज रफ्तार में आ रही यूपी नंबर की एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। इस दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार को टक्कर मार दी, जबकि उसके पीछे आ रही एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और अन्य वाहन में सवार दो परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि कार का टायर फटने से तीन वाहनों की टक्कर हुई है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही।सात मोड़ पर पेड़ से टकराई थी तेज रफ्तार कार : दो दिन पूर्व सात मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई थी। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि घटना में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। क्षतिग्रस्त कार अभी भी सड़क किनारे पड़ी हुई है।

01- देहरादून रोड स्थित जंगलात चौकी के समीप टायर फटने से क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद

01- देहरादून रोड स्थित जंगलात चौकी के समीप टायर फटने से क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed