{"_id":"69cc3cf8c6e7ee89700b633c","slug":"artists-showcased-rajasthani-culture-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-935568-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कलाकारों ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कलाकारों ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में राजस्थान सेवा समिति की ओर से राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी समेत विभिन्न प्रांतों में रहने वाले राजस्थान मूल के प्रवासी परिवारों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में राजस्थान से आए कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की झलक बिखेरी। कलाकारों ने राजस्थानी गीत, नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। समिति की ओर से उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल व समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार राव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक ने राजस्थान मूल के भाई-बहनों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मारवाड़ी भोजन दाल बाटी चूरमा का जमकर लुत्फ उठाया। समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार राव ने बताया कि समिति का उद्देश्य विभिन्न जनपदों में रहने वाले राजस्थान के प्रवासी परिवारों को एक मंच पर लाना है। मंच के माध्यम से समुदाय के लोगों में आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देना है।
एम्स ऋषिकेश समेत हरिद्वार, सिडकुल और देहरादून में निवासरत राजस्थान के प्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में फोक डांसर्स और आफताब लंग मांगणियार ग्रुप की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम समापन पर सभी लोगों ने राजस्थान की समृद्धि, संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर चैन सिंह, सोहन जाट, गौरव शर्मा, बालकिशन, रामकिशन शर्मा, मुरली शर्मा, गोपाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, कृष्णा, सुनील बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
Trending Videos