फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Awareness Raised About Breastfeeding Through Street Plays

Rishikesh News: स्तनपान के प्रति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Thu, 13 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 13 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Awareness Raised About Breastfeeding Through Street Plays
- माताओं को स्तनपान के तौर-तरीकों और शिशु-मां के स्वास्थ्य पर इसके लाभों की दी जानकारी
विज्ञापन

- माताओं को परिवार के सहयोग और अनुकूल माहौल की जरूरत पर दिया जोर
ऋषिकेश। स्तनपान संवर्धन एवं वृहद जनजागरूकता अभियान के तहत एम्स में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ब्रेस्ट फीडिंग के तौर तरीके, इससे नवजात शिशुओं के साथ साथ माताओं को होने वाले लाभ पर जागरूक किया गया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नवजात शिशुओं की माताओं, तीमारदारों को इस महत्वपूर्ण विषय के बाबत विस्तृत जानकारियां दी गई और उनसे समाज के अन्य वर्गों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। एम्स में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि नवजात शिशुओं की माताओं को अपने शिशु को दुग्धपान को बढ़ावा देना आज के समय में और भी जरूरी हो गया है, क्यों कि उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देशभर में स्तनपान की दर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में बताया कि राज्य में स्तनपान की स्थिति अत्यधिक नाजुक है। साथ ही स्तनपान में माता को परिजनों का सहयोग व घर में इसके लिए अनुकूल माहौल का होना आवश्यकता है। नवजात शिशु विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रीपर्णा बासु ने मां के दूध को अमृत तुल्य बताया।

विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक में चंद्रसेन जाटव, मंजू शर्मा, ज्योति कुमारी, चांदनी बानो, कुमारी दिव्या व माकानी राधिकाबेन को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में सताक्षी , पायल व दिव्या व राखी नर्सिंग ऑफिसर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अपने नवोत्थान रचनात्मकता सम्मिलित पोस्टर के लिए बालरोग विभाग की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. मोना शुक्ला को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। नर्सिंग क्विज प्रतियोगिता में टीम- ए में श्रुति गुप्ता, रिया, मानसी चहल व साक्षी ने प्रथम, टीम- बी में आस्था, दिषा, दीपिका, सुषमा, मनीषा ने द्वितीय व टीम- सी जगदीश, लीना, दीक्षा , ज्योति व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमबीबीएस स्नातक क्विज में 2022 बैच ने प्रतिभाग किया जिनमें पर्ल डोगरा और प्रशंसा अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed