{"_id":"6a7dcb09dd96e17575026e86","slug":"police-initiative-to-curb-theft-three-drug-addicted-youths-sent-to-rehabilitation-center-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145075-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चोरी पर लगाम के लिए पुलिस की पहल, तीन नशेड़ी युवक पुनर्वास केंद्र भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चोरी पर लगाम के लिए पुलिस की पहल, तीन नशेड़ी युवक पुनर्वास केंद्र भेजे
Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हर्रावाला चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान चिह्नित किए गए युवक
- पुलिस ने काउंसलिंग कर कराया भर्ती
हर्रावाला। चौकी हर्रावाला क्षेत्र में चोरी, मोबाइल और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की प्रवृत्ति वाले युवाओं को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद तीन युवकों को नशामुक्ति व पुनर्वास केंद्र, नकरौंदा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग जैसी घटनाओं में नशे की प्रवृत्ति वाले लोगों की संभावित भूमिका को देखते हुए अभियान के दौरान ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया। इसी क्रम में 12 अगस्त को तीन युवकों की पहचान की गई। पुलिस ने युवकों और उनके परिजनों से बातचीत कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समझाया और काउंसलिंग की। परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण युवकों को निजी नशामुक्ति केंद्र भेजने में असमर्थता जताई। इसके बाद नशामुक्त समाज की दिशा में पहल करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को प्रयास नशामुक्ति व पुनर्वास केंद्र, नकरौंदा में भर्ती कराया।