{"_id":"69f6633ad25e8da350046552","slug":"bapugram-bachao-sangharsh-samitis-protest-continues-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-961739-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 03 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना लगातार 113वें दिन जारी रहा। धरनास्थल पर आयोजित सभा को राजपाल खारोला, राजेश चमोली, रजनीकांत, कमल देव सिमल्टी, सुभाष जखमोला और सरदार गुरविंदर सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बापूग्राम की समस्या का समाधान करने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। सरकार जनता की परेशानियों का स्थायी समाधान निकालने के बजाय इसे आगामी विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने के साधन के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने सरकार से राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
