{"_id":"69f665c93fce77af01034ba9","slug":"fire-broke-out-in-hotel-due-to-welding-spark-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-961743-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लक्ष्मणझूला के होटल में वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लक्ष्मणझूला के होटल में वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 03 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में होटल में लगी आग: जागरुक पाठक
विज्ञापन
Trending Videos
लक्ष्मणझूला क्षेत्र के एक होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि होटल में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था जिसकी चिंगारी से आग भड़क गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मणझूला क्षेत्र के एक होटल में अचानक आग लग गई। होटल में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय उठी चिंगारी से छत पर रखे प्लाईवुड, पुराने फर्नीचर, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि होटल संचालकों को सावधानी बरतने और फायर उपकरण रखने की हिदायत दी गई है।