सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh players won 13 medals

Rishikesh News: ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 03 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh players won 13 medals
विज्ञापन

Trending Videos
इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप एक होटल में जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए।

राज्य मंत्री चारू माथुर कोठारी एवं पूर्व मंत्री भगत राम कोठारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आराध्या वर्मा, भव्या सिंह, वैभव मेंदिरता और ओम शिवाय ने स्वर्ण पदक, आदर्श, कृतिक सिंह, दिविशा गुप्ता, तनिष्का चौधरी और आरवी कंसवाल ने रजत पदक व इशिका गुप्ता, निहारिका पाल, युवराज सिंह और अर्णव भंडारी ने कांस्य पदक अपने नाम किए। एकेडमी के डायरेक्टर एवं कोच राजेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड कराटे एकेडमी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिकेत अवस्थी और संचित मालवा को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed