सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Body of Rajasthan youth who drowned in Shivpuri recovered

Rishikesh News: शिवपुरी में डूबे राजस्थान के युवक का शव बरामद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Body of Rajasthan youth who drowned in Shivpuri recovered
विज्ञापन
शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव चार दिन बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। युवक 16 मई को स्नान करते समय गंगा की तेज धारा में बह गया था। एसडीआरएफ, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। राहत दलों ने गंगा नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया। बुधवार को 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल को गरुड़ चट्टी पुल के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया। शव की पहचान वेद प्रकाश ( 24), निवासी चचियाबास, कोटकासिम, राजस्थान के रूप में हुई।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed