सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Phool Singh elected president

Rishikesh News: फूल सिंह अध्यक्ष और मनोहर सिंह सैनी सचिव निर्वाचित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Phool Singh elected president
विज्ञापन
राज्य में राजकीय शोक के बीच सादगीपूर्ण तरीके से परवादून बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। फूल सिंह वर्मा अध्यक्ष और मनोहर सिंह सैनी सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों में काम करने का संकल्प लिया।


परवादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बुधवार को कराए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कार्यकारिणी के एक सदस्य पद के लिए सुबह नौ से एक बजे तक मतदान और दो बजे से मतगणना कर परिणामों की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर फूल सिंह वर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतर सिंह को नौ मतों से पराजित किया। वर्मा को 39 और अतर सिंह को 30 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर मनोहर सिंह सैनी को 45 और सुरेश भट्ट को 23 मत मिले। मनोहर ने भट्ट को 22 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
Trending Videos


सह सचिव पद महेश लोधी को 35 और मोहम्मद जुबैर को 33 मत मिले। कड़े मुकाबले में महेश ने दो मतों से जीत हासिल की। सबसे दिलचस्प मुकाबला उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जिसमें मनीष धीमान और अतुल कुमार को 34-34 मत मिले। दोनों के बीच टाई होने पर सहमति से निर्णय लिया गया कि दोनों को छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा।



कार्यकारिणी के पांच प्लस सदस्य पद पर मोईन अहमद सिद्दीकी ने रमन कुमार को 16 मतों से हराया। मोइन को 42 और रमन को 26 मत मिले। कुछ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। राजकीय शोक होने के कारण विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस आदि नहीं निकाला। निर्वाचन में महताब आलम और सुमित थपलियाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed