सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Caught monkey with a cage

Rishikesh News: वन विभाग ने पिंजरे की मदद से पकड़े बंदर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 03 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Caught monkey with a cage
06 कांडी गांव में वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा।स्रोत-विभाग - फोटो : जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए पंत स्टेडियम में बनाई जाती रंगोली।
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज अंतर्गत यमकेश्वर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पिंजरा लगाकर टीम ने बंदर पकड़े। टीम ने करीब छह दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू केंद्र चिड़ियापुर भेजा।
Trending Videos

विकासखंड के भृगुखाल, कांडी, चाई दमराड़ा और जामल गांवों में ग्रामीणों की मांग पर लालढांग रेंज की ओर से बीते तीन दिनों से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर उनकी खेती को नष्ट कर रहे हैं। बंदर घर के अंदर घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन आरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से बंदर पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके लिए विशेष टीम लालढांग से बुलाई गई थी। बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा गया है। अन्य गांवों में भी जल्द पिंजरे लगाकर बंदर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed