फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Compact power plant commissioned at Neelkanth.

Rishikesh News: नीलकंठ में 400 केवीए का कम्पैक्ट बिजलीघर चालू

Sun, 26 Jul 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 26 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Compact power plant commissioned at Neelkanth.
विद्युत लाइनों की मरम्मत के दौरान पूरे क्षेत्र को कटौती से मुक्ति मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। ऊर्जा निगम ने नीलकंठ धाम में पौड़ी जिले का पहला सेकेंडरी कम्पैक्ट सब स्टेशन 400 केवीए, 11/4 केडब्लयू लगा दिया है। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। इस बिजलीघर के बनने से क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत के दौरान पूरे क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी।
ऊर्जा निगम पिछले साल की कांवड़ यात्रा से ही नीलकंठ में कम्पैक्ट सब स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा था। उपखंड अधिकारी रवि अरोड़ा ने बताया कि पहले यहां 250 केवीए का साधारण ट्रांसफार्मर लगा था, जिसके आसपास आधे दर्जन पोल थे। अब सभी पोल हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि पहले एक एलटी लाइन पर काम करना होता था तो पूरे फीडर को बंद करना पड़ता था, जिससे बड़े क्षेत्र की बिजली कट जाती थी। अब केवल उसी एलटी को बंद किया जाएगा। नीलकंठ में लगे कम्पैक्ट सब स्टेशन में कुल 4 सर्किट हैं, जिसमें अभी 3 सर्किट का उपयोग हो रहा है, जबकि 1 सर्किट भविष्य के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं 11 केवी की लाइन को इंसुलेटेड तारों के माध्यम से कम्पैक्ट सब स्टेशन तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्पैक्ट सब स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड श्रीनगर मयूर देव सिंह, ईई नंदिता अग्रवाल, जगबीर सिंह चौहान, एई प्रशांत जुयाल, अनिल सिंह गुसाईं, धन सिंह राणा, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed