{"_id":"6a4582dc12680f30050a4bae","slug":"creating-patriotic-students-is-the-sanghs-objective-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1008297-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्त विद्यार्थी बनाना संघ का उद्देश्य : बंगवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्त विद्यार्थी बनाना संघ का उद्देश्य : बंगवाल
Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटी भानियावाला में पांच दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। समापन अवसर पर गणित के शिक्षकों ने वैदिक गणित को लेकर अपने विचार रखे। विद्या भारती के गढ़वाल संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल ने कहा कि संघ के अंतर्गत कुल 44 संगठन कार्य कर रहे हैं। जिसमें से एक विद्या भारती के स्कूल हैं। चरित्रवान और देशभक्त विद्यार्थी बनाना ही विद्या भारती के स्कूलों का उद्देश्य है। विद्या भारती ने दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक स्कूल खोलकर शिक्षा की अलख जलाई है। देश में करीब 25 हजार विद्यालयों में 38 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हर वर्ष एक लाख 32 हजार विद्यार्थी प्रदेश के विद्या भारती के स्कूलों में शिक्षा पा रहे हैं। मेरिट और अन्य परीक्षाओं में भी विद्या भारती के विद्यार्थी अपनी पहचान बना रहे हैं।प्रधानाचार्य महिताब गुसाई ने कहा कि वैदिक गणित 16 मुख्य सूत्रों और 13 उपसूत्रों पर आधारित है। जिससे तेज गणना कर मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। आधुनिक गणित के साथ वैदिक गणित पढ़कर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में तेजी से गणित के सवालों को हल कर सकते हैं।
विज्ञापन