{"_id":"69c302eb9352b8e807090aff","slug":"dogs-bit-him-and-he-bled-he-returned-home-after-treatment-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929945-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कुत्तों ने काटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कुत्तों ने काटकर किया लहूलुहान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
03- गंगा नगर गली नंबर 5 में कुत्तो के हमले से घायल युवक।संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
सोमवार की रात गंगानगर गली नंबर 5 में गंगानगर निवासी दिनेश यादव पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उनका पैर काटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। मुश्किल से उनकी जान बची।
दिनेश ने बताया वह रोज की तरह दोपहिया वाहन से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गली में घूम रहे करीब 10 से 12 कुत्तों के झुंड उनके वाहन के पीछे दौड़ गए। कुत्तों का झुंड देखकर वह अपनी मोटरसाइकिल से गिर पड़े। उनके गिरते ही कुत्तों ने उन पर झपट्टा मार दिया और उनके पैर पर कई जगह काट लिया, जिससे उनके पैर में गहरे घाव बन गए।
गनीमत रही कि मौके से गुजर रहे एक युवक ने कुत्तों को वहां से भगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय युवक की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी।
स्थानीय निवासी राजीव आहूजा ने बताया कि गंगा नगर क्षेत्र में कुत्तों की दहशत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि ट्यूशन पढ़ने जाने वाले बच्चे भी अब गलियों और चौक चौराहे से गुजरने से डरने लगे हैं। रात के समय ये कुत्ते मोटरसाइकिल सवारों और पैदल चलने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं। इस बारे में नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
-- -
कोट
कुत्तों की नसबंदी करने वाली जिस एजेंसी के साथ अनुबंध हो रखा है वह सप्ताह में एक बार आती है। जिन-जिन स्थानों में ऐसी समस्या आ रही है, उन स्थानों पर एजेंसी की ओर से अभियान चलाया जाएगा। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त
Trending Videos